पंचयात सचिव अभ्यर्थियों ने विधायक अनूप से लगायी गुहार

    पंचयात सचिव अभ्यर्थियों ने विधायक अनूप से लगायी गुहार

    रांची (RANCHI) : पंचायत सचिव के सफल अभ्यर्थियों का प्रदर्शन लंबे समय तक राज्य भवन के पास चला. धरना से बात नहीं बनी तो अब सभी विधायक और मंत्री के आवास पर जाकर अपनी नियुक्ति की गुहार लगा रहे हैं. पंचायत सचिव अभ्यर्थि की अंतिम मेरिट लिस्ट जारी करने की मांग है. बता दें कि पंचायत सचिव की नियुक्ति की लेकर 2017 में  विज्ञापन निकाला गया और सभी परिक्रिया पूरी कर ली गयी. बावजूद पांच वर्ष बीत जाने के बात भी अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं मिल सकी है.

    गुरुवार को बेरमो विधायक अनूप सिंह के आवास पर मिल कर उनसे अपनी नियुक्ति की गुहार लगायी है. पंचायत सचिव अभ्यर्थी गुलाम हुसैन ने बताया कि उन्हें आश्वासन मिला है. लेकिन आश्वासन हमें लंबे समय से नेताओं द्वारा दिया जा रहा है. नियुक्ति कब होगी यह कोई नही बताता है.उन्होंने बताया कि विधायक ने इस मामले में मुख्यमंत्री से बात करने की बात कही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news