पिस्तौल, बम को खिलौना समझने लगे हैं धनबाद के कोयला चोर, आज फिर हुई फायरिंग 

    धनबाद (DHANBAD) :  कतरास में आज फिर फायरिंग हुई. धनबाद में कोयला चोरों के आगे व्यवस्था बौनी दिख रही है. कोयला चोरी में लगे लोगों के लिए पिस्तौल, बम और गोली खिलौना हो गया है.  ताजा मामला कतरास के छाताबाद  का है, जहां अवैध कोयले के धंधे पर कब्जे को लेकर आज दो गुटों में गोलीबारी की घटना हुई है.  एक  गुट के दो लोगों मुकेश यादव और सुशील यादव को को गोली लगी है, जिन्हें इलाज के लिए धनबाद के SNMMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मुनिया देवी भी घायल हुई हैं. घायल के सम्बन्धी मीणा देवी ने  तो पुलिस को कठघरे में खड़ा किया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है. इन पर फायरिंग करने का आरोप है.

    दो दिन पहले हुई थी पुलिस की कुटाई

    दो दिन पहले कोयला चोरों द्वारा जेसीबी फूंकने की घटना के बाद मंगलवार की रात थाने में घुसकर पुलिसकर्मियों को कोयला चोरों ने पीट दिया था. खरखरी ओपी के सिपाही संतोष राम की पिटाई करने वाले लोगों को पुलिस ने थाने से ही छोड़ दिया.  बता दें कि सिपाही की पिटाई के बाद सैप के जवानों ने घेराबंदी कर  तीन कोयला चोरों को पकड़ा था. खरखरी  पुलिस ने मंगलवार की देर रात को पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया.  थाना परिसर में सिपाही की पिटाई की यह घटना दिनदहाड़े हुई थी.  उसके बावजूद पुलिस कुछ नहीं किया और उन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया.  इन सब का परिणाम यह है कि कोयलांचल में अवैध कोयले के कारोबार  को लेकर खून खराबा लगातार हो रहा है. गोली फायरिंग की घटना पर लगाम नहीं लग पा रही  है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news