गांव की सरकार : बुंडू अनुमंडल के लिए इन्हें किया गया नियुक्त


रांची (RANCHI) : राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा झारखण्ड पंचायत निर्वाचन नियमावली के तहत त्रिस्तरीय निर्वाचन 2022 के संचालन हेतु सामान्य प्रेक्षक के रूप पवन कुमार, संयुक्त सचिव, श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग, झारखण्ड, रांची को बुण्डू अनुमंडल हेतु नियुक्त किया गया है. जिनका मोबाईल नंबर 9431194321 है. सदर अनुमंडल क्षेत्र हेतु ज्ञानेन्द्र कुमार, संयुक्त सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड रांची को नियुक्त किया गया है, जिनका मोबाईल नंबर 9431923407 है.
साथ ही त्रिस्तरीय पंचायत 2022 हेतु व्यय प्रेक्षक के रूप में सदर अनुमंडल हेतु रामप्रवेश प्रसाद, राज्य कर सहायक आयुक्त को नियुक्त किया गया है, इनका मोबाईल नंबर 9262586367 है.बुण्डू अनुमंडल हेतु अब्दुल खालिक, राज्यकर पदाधिकारी को नियुक्त किया गया है, इनका मोबाईल नंबर 6299670495 है.
4+