नशे की सौदागर : 88 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ी शबीना

    सरायकेला (SARAIKELA) : मुस्लिम बस्ती स्थित ड्रग पेडलर डोली परवीण के घर के समीप से एक युवती  88 पुड़िया ब्राउन शुगर और 3100 रुपए नगद के साथ  पुलिस के हत्थे चढ़ी.  मामला खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना  का है. गिरफ्त में आए तस्कर का नाम शबीना खातून बताया जा रहा है. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया,  पुलिस को इस बाबत गुप्त सूचना मिली थी. इसी आधार पर छापेमारी की तैयारी की गई. छापेमारी दल को देख सभी भागने लगे मगर शबीना खातून गिरफ्त में आ गई.  तलाशी के क्रम में 88 पुड़िया ब्राउन शुगर और 3100 नगद बरामद किए गए हैं. उससे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. उन्होंने बताया कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा.

    रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर



    Related News