सेमिनार में बोले वक्ता, ज्ञान से ही हो सकता उत्पादकता तथा गुणवत्ता में इजाफा

    सेमिनार में बोले वक्ता, ज्ञान से ही हो सकता उत्पादकता तथा गुणवत्ता में इजाफा

    चाईबासा (CHAIBASA) : सेल की किरीबुरू अयस्क खान में स्थित क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र में "सांगठनिक उत्कृष्ठता हेतु कर्मचारियों के दक्षता में अभिवृद्धि" विषय पर दो दिन का सेमिनार  का आयोजन किया गया. राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय) भारत सरकार, क्षेत्रीय निदेशालय-जमशेदपुर की ओर से आयोजित  यह सेमिनार 21 एंव 22 अप्रैल को चलेगा. इस संगोष्ठी में 26 प्रबंधक/सुपरवाइजर तथा टेक्निकल स्टाफ भाग ले रहे हैं. 

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से उत्पन्न होने वाली चुनौतियों पर दी गई जानकारी

    इस मौके पर बोर्ड के वरिष्ठ शिक्षा पदाधिकारी तथा सेमिनार के मुख्य वक्ता राज किशोर गोप ने अपने सम्बोधन में आर्थिक उदारीकरण, वैश्वीकरण तथा आधुनिकीकरण पर चर्चा करते हुए उद्योगों में हो रहे नवीनतम टेक्नोलॉजी, कार्य संस्कृति तथा परिवर्तन पर प्रकाश डाला. उन्होंने भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से उत्पन्न होने वाली चुनौतियों तथा रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी की जानकारी देते हुए कहा कि इस टेक्नोलॉजी के उपयोग से उद्योगों में उत्पादन लागत में कमी लाई जा सकती है. वहीं किरीबुरू खदान के मुख्य महाप्रबंधक कमलेश राय ने इस मौके पर कहा कि कर्मचारियों की दक्षता एवं कौशल विकास के लिए ट्रेनिंग जरूरी है. कहा कि ज्ञान से ही उत्पादकता तथा गुणवत्ता में इजाफा हो सकता है.  

     

    रिपोर्ट : संदीप गुप्ता, गुवा (चाईबासा)  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news