जानलेवा गर्मी में पानी किल्लत से बौखलाए लोग, नगर निगम को दे दी यह चेतावनी !

    जानलेवा गर्मी में पानी किल्लत से बौखलाए लोग, नगर निगम को दे दी यह चेतावनी !

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र में विभिन्न जन समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भाजपा द्वारा मानगो नगर निगम कार्यालय में प्रदर्शन किया गया. इसके साथ ही भाजपा नेताओं ने मांग पत्र सौंपते हुए समस्याओं को अविलंब दूर करने की मांग की. बता दें कि वर्तमान समय में क्षेत्र में पानी की विकट समस्या उत्पन्न हो गई है. लोगों को पीने का पानी भी उपलब्ध नहीं हो रहा है. ऐसे में क्षेत्र की जनता भीषण गर्मी में त्राहिमाम कर रही है.

    बिजली और सफाई की भी है घोर कमी

    वहीं लचर विद्युत व्यवस्था से भी लोग जूझ रहे हैं. क्षेत्र में सफाई की भी घोर कमी है. ऐसे में आम जनता का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. इन तमाम समस्याओं के खिलाफ भाजपा द्वारा निगम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया. भाजपा नेताओं ने कहा कि अगर अविलंब तमाम नागरिक सुविधाएं बहाल नहीं की जाती है तो क्षेत्र की जनता होल्डिंग टैक्स देना बंद कर देगी.

    रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news