एक नजर में धनबाद कोयलांचल की दिनभर की खबर........

    एक नजर में धनबाद कोयलांचल की दिनभर की खबर........

    *धनबाद(DHANBAD) -  बैंक मोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को  नगर निगम आयुक्त से मुलाकात कर  लगाए जा रहे बेतरतिब  होडिंग पोल पर  अपना विरोध दर्ज कराया. साथ ही साथ रैन हार्वेस्टिंग चार्ज देने पर भी दुकानदारों की असमर्थता बताई,साथ ही पैवर ब्लॉक लगाने के लिए उनका धन्यवाद भी किया. नगर निगम आयुक्त ने  बैंक मोड़ क्षेत्र में जहां जहां पेवर ब्लॉक बाकी है ,उस स्थान का भी ब्योरा मांगा ताकि पूरे क्षेत्र में ये काम पूरा किया जा सके*. 

    *धनबाद(DHANBAD) - भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर  चलाए जा रहे सामाजिक न्याय पखवारा कार्यक्रम के अंतिम दिन धनबाद के विभिन्न चौक -चौराहों पर लगे  देश के वीर सपूतों एवं शहीदों की  प्रतिमाओं की साफ-सफाई एवं माल्यार्पण भाजपाइयों ने की , जिसका नेतृत्व धनबाद विधायक राज सिन्हा, जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने किया.  विधायक ने कहा  कि भाजपा ने अब तक सामाजिक पखवारा के तहत पिछले 15 दिनों से अलग-अलग दिनों में विभिन्न तरह के सामाजिक कार्यों को  किया है.  देश की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव इसे प्राप्त है और आज पखवारा के अंतिम दिन शहीदों के सम्मान में एवं समय सहित परिवार को भी सम्मानित किया जा रहा है*. 


    *धनबाद(DHANBAD) - नौकरी के नाम पर ठगी, साइबर ठगी , अधिकारी के नाम पर भयादोहन -यह सब तो पुरानी बातें है. अभी बीसीसीएल के सीएमडी बनकर कोई अधिकारियों को आदेश -निर्देश दे रहा है.  कोयला अधिकारी कुछ समझ नहीं पा रहे हैं, जब मुख्यालय से संपर्क करते हैं तो पता चलता है कि ऐसा तो कोई आदेश हुआ ही नहीं है.  बहुत माथापच्ची के बाद कोयला अधिकारियों को पता चला कि उन्हें आदेश- निर्देश देने वाला व्यक्ति तो फर्जी है*. 

    *धनबाद(DHANBAD) - त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव '2022 के द्वितीय चरण के संबंध में आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त  संदीप सिंह ने  पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण की सूचना प्रपत्र 5 में निर्गत की तथा निर्वाचन कार्यक्रम के संबंध में मीडिया को विस्तार से जानकारी दी.  द्वितीय चरण में बाघमारा व धनबाद में मतदान होगा. उन्होंने बताया कि नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट (एनआई एक्ट) के तहत सार्वजनिक अवकाश (रविवारीय अवकाश सहित) की तिथि को छोड़कर, नामांकन की तिथि 21 से 27 अप्रैल तक दिन के 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक तथा 28 से 30 अप्रैल तक नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की जाएगी*. 

    धनबाद (DHANBAD) : धनबाद में कोरोना को लेकर सख्ती फिर शुरू होगी. पब्लिक प्लेस के साथ-साथ रेलवे स्टेशन बस स्टैंड पर जांच की प्रक्रिया पूर्व की तरह शुरू कर दी जाएगी. धनबाद के सिविल सर्जन ने द न्यूज पोस्ट साथ खास बातचीत में बुधवार को यह बात कही*.

    *धनबाद(DHANBAD) | राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत देश भर में चल रहे "सामाजिक न्याय पखवाड़ा" का समापन करते हुए  भारतीय जनता पार्टी ,धनबाद जिला महानगर ने  आज शहीद रणधीर वर्मा  के प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई कर पुष्प अर्पित किया. का र्यक्रम की अध्यक्षता धनबाद सदर मंडल अध्यक्ष निर्मल प्रधान ने की.  धनबाद के विधायक  राज सिन्हा  ने कहा कीआजादी का अमृत महोत्सव का अर्थ है स्वतंत्रता की ऊर्जा का अमृत, स्वतंत्रता संग्राम के योद्धाओं के प्रेरणा का अमृत, नए विचारों और प्रतिज्ञाओं का अमृत, आत्मनिर्भरता का अमृत,इसीलिए यह  महोत्सव राष्ट्रजागरण का पर्व है, सुशासन के सपनों को साकार करने का त्योहार और वैश्विक शांति और विकास का त्योहार है*.



    Related News