लातेहार : चलती ट्रक में लग गई आग, सामान सहित ट्रक हुआ खाक

    लातेहार : चलती ट्रक में लग गई आग, सामान सहित ट्रक हुआ खाक

    लातेहार ( LATEHAR) - मनिका प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत स्थित डिग्री कॉलेज के समीप राष्ट्रीय मार्ग 39 पर बुधवार अहले  सुबह ट्रक वाहन में अचानक आग लग गई. जिसके कारण ट्रक पूरी तरह से जलकर खाक हो गया.

    क्या है मामला

    जानकारी के अनुसार चूना लोड ट्रक मेदनीनगर से रांची की ओर जा रही थी. इसी क्रम में प्रखंड क्षेत्र के डिग्री कॉलेज के पास ट्रक  में अचानक आग लग गई. आग इतनी तेज थी कि ट्रक को चारों तरफ से अपनी चपेट में ले लिया. जिससे ट्रक और ट्रक में लोड चूना आग लगने के कारण जलकर पूरी तरह बर्बाद हो गया. आग किस कारण से लगी इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है. वाहन में आग लगने की घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद ही थाना प्रभारी थाना प्रभारी गौतम कुमार,समेत पुलिस बल के अन्य जवानों के द्वारा घटनास्थल पर पहुंचे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news