कोरोना : धनबाद में फिर शुरू होगी सख्ती, पब्लिक प्लेस पर होगी जांच, वैक्सीनेशन में आएगी तेजी

    कोरोना : धनबाद में फिर शुरू होगी सख्ती, पब्लिक प्लेस पर होगी जांच, वैक्सीनेशन में आएगी तेजी

    धनबाद (DHANBAD) : धनबाद में कोरोना को लेकर सख्ती फिर शुरू होगी. पब्लिक प्लेस के साथ-साथ रेलवे स्टेशन बस स्टैंड पर जांच की प्रक्रिया पूर्व की तरह शुरू कर दी जाएगी. धनबाद के सिविल सर्जन ने द न्यूज पोस्ट साथ खास बातचीत में बुधवार को यह बात कही.

    फिर मिले कोरोना संक्रमित

    कोरोना संक्रमण की चौथी लहर ने अपनी धमक दिखानी शुरू कर दी है. बुधवार की देर रात धनबाद के 60 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना संक्रमित पाए गए,, जो कि क्रिटिकल बीमारी से ग्रसित हैं. इसी कड़ी में द न्यूज़ पोस्ट ने  धनबाद सिविल सर्जन से पूछा कि कोरोना संक्रमण रोकथाम के साथ-साथ वैक्सीनेशन पर धनबाद जिला कितना तैयार है, तो सिविल सर्जन ने कहा कि का कहना है कि पब्लिक प्लेस के साथ-साथ रेलवे स्टेशन बस स्टैंड पर जांच की प्रक्रिया  पूर्व की तरह शुरू कर दी जाएगी. वैक्सीनेशन में भी तेजी लाई जाएगी, स्कूलों में परीक्षा चलने के कारण वैक्सीनेशन की प्रक्रिया में धीमी जरूर हो गई है. लेकिन संक्रमण की चौथी लहर को देखते हुए पूरी तरह से तैयार है.



    Related News