पलामू : नक्सलियों के खिलाफ पुलिस ने चलाया पोस्टर अभियान


पलामू (PALAMU) : पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हार्डकोर नक्सलियों के आत्मसमपर्ण नीति से संबंधित छत्तरपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पुलिस द्वारा पोस्टर अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में बुधवार को नक्सली अभिजीत के घर में पुलिस ने पोस्टर चिपकाया है. पुलिस ने बताया कि प्रखंड थानाक्षेत्र के विभिन्न स्थानों में पुलिस द्वारा वांछित तथा फरार चल रहे हार्डकोर नक्सलियों की सूचना के लिए पोस्टर चिपकाया गया. छत्तरपुर पुलिस ने विभिन्न गांव के कई स्थानों में पोस्टर चिपकाया.
पोस्टर के माध्यम से बताया गया है कि झारखंड सरकार की प्रत्यापर्ण एवं पुर्नवास हेतु नयी नीति के तहत मुख्य धारा से जुड़े एवं निर्धारित निम्नांकित सरकारी योजनाओं का लाभ उठावें. इसमें इनामी नक्सलियों के नाम, पता, फोटो तथा पुलिस द्वारा रखे गए इनामों की सूची जारी की गई है. पुलिस ने सूचना देने वाले को सरकार द्वारा पुरस्कार देने व उनकी पहचान गुप्त रखने की बात कही है. इसके अलावा पुलिस द्वारा लगातार क्षेत्र व जंगलों में एलआरपी व छपेमारी अभियान भी चलाया जा रहा है.
रिपोर्ट : अरविंद अग्रवाल, छतरपुर, रांची
4+