इंडियन रोटी बैंक को जमीन आवंटित करने के लिए पहल : ताकि भूखा ना रहे कोई


पलामू (PALAMU) : किसी ने सोचा ना होगा, वो संकल्प लेकर दीपक तिवारी ( इंडियन रोटी बैंक) फिर सामने नजर आए हैं. अपने सेवा के संकल्प से चौंकाने वाले दीपक तिवारी ने स्थाई भोजन केंद्र संचालित करने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है. गरीब, जरूरतमंद, असहाय, लाचार, विक्षिप्त को हर दिन दोनों वक्त नि:शुल्क भोजन कराने के वचन को पूरा करने के लिए रोटी बैंक ने कमर कस लिया है.
नगर आयुक्त को मंत्री ने लिखा पत्र
देश भर में सेवा के संकल्प को चरितार्थ करता इंडियन रोटी बैंक ने बड़ी पहल की दिशा में कदम बढ़ा दिया है. जरूरतमंदों-असहायों को दो वक्त का भोजन का प्रबंध हर दिन पलामू मुख्यालय मेदिनीनगर में करने जा रही है. इसके लिए स्थाई जगह के रूप में नगर निगम की ओर से नवनिर्मित टैक्सी स्टैंड में प्रस्तावित स्थल आवंटित करने की मांग की गई है. इंडियन रोटी बैंक के प्रदेश संरक्षक सह सुबे के मंत्री मिथलेश ठाकुर को ज्ञापन सौंप आईआरबी फेम प्रदेश संयोजक दीपक तिवारी ने स्थल आवंटित करने के लिए पहल करने का निवेदन रूपी आवेदन दिया था. जिस पर गंभीरता दिखाते हुए मंत्री मिथलेश ठाकुर ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर जनहित में निर्णय लेने का निर्देश दिया है.
रिपोर्ट: अमन प्रताप सिंह, पलामू
4+