कृषि उपज एवं पशुधन विपणन विधेयक के विरोध में चाईबासा में रैली

    कृषि उपज एवं पशुधन विपणन विधेयक के विरोध में चाईबासा में रैली

    चाईबासा (CHAIBASA) : पश्चिमी सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष राजकुमार ओझा और महासचिव पंकज भालोतिया के नेतृत्व में एक सांकेतिक रैली बुधवार को सदर बाजार में निकाली गई. इसमें झारखंड विधानसभा में पारित झारखंड राज्य कृषि उपज एवं पशुधन विपणन विधेयक 2022 को लागू नहीं करने के लिए फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज रांची के निर्देशानुसार 19 अप्रैल और 20 अप्रैल को काला बिल्ला लगाकर विरोध किया गया. इसके साथ ही झारखंड में पुनः 2 फ़ीसदी एवं 1 फ़ीसदी कृषि बाजार शुल्क वसूलने की प्रक्रिया आरंभ करने की सूचना के विरुद्ध लोगों ने एक सांकेतिक रैली निकाली.

    ये  रहे मौजूद

     पश्चिमी सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की मांग है कि इस विधेयक को निरस्त किया जाए ताकि व्यवसायी और कृषक दोनों आराम से अपने कारोबार कर सके. इसमें उपस्थित सदस्य गण थोक एवं खुदरा खाद्य समिति के चेयरमैन गौरव मुंधड़ा नगर विकास समिति के चेयरमैन श्याम गोयनका जनसंपर्क समिति के चेयरमैन सर्वेश प्रसाद श्रम एवं माप तौल भाग के चेयरमैन सन्नी विजय वर्गी खान एवं भूतत्व समिति के चेयरमैन छोटे लाल गुप्ता, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के चेयरमैन अमर मिश्रा कार्यकारिणी सदस्य संजय प्रसाद और हमारे सक्रिय सदस्य रमेश खीरवाल और अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहे.

    रिपोर्ट : अविनाश कुमार, चाईबासा   



    Related News