सिमडेगा (SIMDEGA) : पूर्व मंत्री एनोस एक्का की बेटी आईरीन एक्का ने आज पाकरटांड प्रखंड से जिला परिषद सदस्य के लिए नामांकन किया. अपने पिता के जैसे आईरीन भी नगाड़ों के साथ नामांकन करने पंहुची. आरओ सह एसी अमरेंद्र कुमार सिन्हा के समक्ष पर्चा दाखिल करने के बाद आईरीन एक्का ने कहा कि पाकरटांड की धरती उनकी जन्म भूमि और कर्म भूमि है. उन्होंने कहा कि अपने माता-पिता की अनुपस्थिति उन्हें खल रही है, लेकिन उनका प्यार और आशीर्वाद उन्हें ताकत और ऊर्जा देता है. उन्होंने कहा कि पाकरटांड़ का हर व्यक्ति उनके माता-पिता के समान हैं और उनका प्यार और आशीर्वाद उसे निरंतर मिलता रहता है.
रिपोर्ट : अमित रंजन, सिमडेगा
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+

