टाटा जूलोजिकल पार्क : शेर और बाघ के बाड़े में लगा कूलर, बंदरों के बाड़े में चटाई

    टाटा जूलोजिकल पार्क : शेर और बाघ के बाड़े में लगा कूलर, बंदरों के बाड़े में चटाई

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : आसमान से बरस रही आग से बचने के लिए हम दुनिया भर के इंतजाम कर रहे. जू के बेजुबान जानवरों की राहत के लिए भी कई उपाय अपनाए जा रहे हैं. जमशेदपुर के टाटा जूलोजिकल पार्क में भी भीषण गर्मी के मद्देनजर जू प्रबंधन के द्वारा जानवरों को सुरक्षित रखने के लिए कई तैयारियां की गई हैं. बाड़े के ऊपर छप्पर बनाए गए हैं वहीं  बड़े जानवरों के लिए कूलर जैसी तमाम व्यवस्थाएं की गई हैं.

    किए गए ये उपाय

     यहां पक्षियों तथा बन्दरों के बाड़े में ऊपर चटाई लगाई गई है. वहीं मैन्ड्रिल के खांचे में कूलर लगाया गया है. शेर और बाघ के बाड़े में भी कूलर लगाया गया है. साथ ही समय-समय पर उन्हें नहलाया जा रहा है. पीने के लिए इन्हें ठंडा पानी दिया जा रहा है.  वहीं गर्मी को देखते हुए उनके खान-पान में भी बदलाव किए गए हैं.  कुल मिलाकर यहां वो तमाम व्यवस्थाएं की गई है जिससे जानवरों को गर्मी से बचाया जा सके.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर



    Related News