प्रथम चरण के लिए नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री जारी, 23 अप्रैल 2022 तक दाखिल किया जा सकेगा नामांकन पत्र

    प्रथम चरण के लिए नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री जारी, 23 अप्रैल 2022 तक दाखिल किया जा सकेगा नामांकन पत्र

    रांची(RANCHI) - त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन 2022 हेतु रांची जिला अंतर्गत प्रथम चरण के लिए विभिन्न प्रखंडों में नाम निर्देशन पत्र की बिक्री जारी है. प्रथम चरण में तमाड़, बुंडू सोनहातू और राहे प्रखंड में विभिन्न पदों हेतु नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री की जा रही है जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए नामनिर्देशन के अंतिम तारीख 23 अप्रैल 2022 है. 16 अप्रैल 2022 को अधिसूचना जारी होने के तीसरे दिन प्रथम चरण के लिए रांची जिला अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों में दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की कुल संख्या दो (02) रही. बुंडू प्रखंड में वार्ड सदस्य का एक नामांकन हुआ है और सोनाहातू अंचल में मुखिया का एक पद के लिए नामांकन हुआ है. आपको बताएं कि प्रथम चरण के लिए रांची जिला के तमाड़, बुंडू, सोनाहातू और राहे प्रखंड में नामनिर्देशन की अंतिम तारीख 23 अप्रैल 2022 है. नामांकन निर्देशन पत्रों की स्क्रूटनी 25-26 अप्रैल को की जाएगी.अभ्यर्थी 27 और 28 अप्रैल 2022 तक अपना नाम वापस ले सकेंगे.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news