जमशेदपुर में स्वास्थ्य मेला : बेहतर हेल्थ सर्विस के लिए की गई कवायद

    जमशेदपुर में स्वास्थ्य मेला : बेहतर हेल्थ सर्विस के लिए की गई कवायद

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर के जुगसलाई स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया.  मेले में स्वास्थ्य संबंधी 32 स्टॉल लगाए गए. वहीं प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को मिलने वाली नगद राशि भी प्रदान की गई.

    बहुत जल्द होगी अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था

    उपायुक्त विजया जाधव ने बताया कि प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन का मुख्य उद्देश्य है स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं के प्रति लोगों को जागरूक करना, मेले तक लोगों को लाने के लिए ममता वाहन की व्यवस्था की गई है. उन्होंने कहा कि मेले का मुख्य उद्देश्य है कि राज्य के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जा सके सरकार द्वारा जितनी भी स्वास्थ्य संबंधी योजनाएं चलाई जा रही हैं. साथ ही बताया कि योजनाओं का लाभ सीधे सीधे लोगों को मिले इसकी पूरी कोशिश की जा रही है. वहीं जुगसलाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था नहीं होने पर उन्होंने कहा कि  जल्द अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में की जाएगी. 

     

    रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news