सरायकेला (SARAIKELA) : जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र समेत जियाडा प्रक्षेत्र के उद्योगों के विकास को लेकर झारखंड क्षेत्रीय विकास प्राधिकार जियाडा द्वारा संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसमें विभिन्न औद्योगिक संगठन और उद्योगों से जुड़े समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने और औद्योगिक समस्याओं को दूर करने की पहल की जा रही है. इसके तहत सोमवार को जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन ने चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल के साथ मिलकर एक बैठक की.
चेंबर ऑफ कॉमर्स के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष विजय आनंद मुनका के नेतृत्व में औद्योगिक संवाद के तहत जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन के साथ एक बैठक की. जिसमें उद्योगों के विकास को लेकर मंत्रणा करते हुए कल- कारखानों से जुड़ी समस्याओं को भी रखा गया. क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन ने बताया कि संवाद के तहत उद्योग और कल - कारखानों से जुड़े समस्याओं को उचित फोरम पर रखा जाएगा. क्षेत्रीय निदेशक ने बताया कि इस संवाद प्रक्रिया के तहत नियमित अंतराल पर औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत सभी औद्योगिक संगठन लघु उद्योग भारती, एसिया, सिया के साथ आगे बैठक की जाएगी. सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि मंडल में बैठक में शामिल होते हुए स्थानीय विषय और राज्यस्तरीय विषय से जुड़े मुद्दों को क्षेत्रीय निदेशक के समक्ष रखा. अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने बताया कि, जियाडा प्रक्षेत्र के स्थानीय समस्या और राज्य स्तर पर जुड़े विषयों संबंधित मांग पत्र क्षेत्रीय निदेशक को सौंपा गया है.
रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर
Thenewspost - Jharkhand
4+

