बोकारो (BOKARO) : बोकारो स्टील प्लांट के कैंपस में दुर्घटना में एक मजदूर की जान चली गई. मृतक की पहचान एलएच निवासी बिक्तेश्वर पांडे के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक तीन नंबर कांटा जीएम स्टोर के पीछे एक मजदूर को ट्रक ने टक्कर मार दी इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. मजदूर को बोकारो जनरल हॉस्पिटल ले जाया गया. यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. बहरहाल मृतक के परिजन प्रबंधन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं.
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+


