कृषि शुल्क 2 फीसदी बढ़ाने के विरोध में आर पार की लड़ाई के मूड में व्यावसायी

    कृषि शुल्क 2 फीसदी बढ़ाने के विरोध में आर पार की लड़ाई के मूड में व्यावसायी

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):  सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स जमशेदपुर का 40 सदस्यीय  प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष बिजय आनंद मुनका के नेतृत्व में आज झारखंड चेंबर द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन में भाग लेने रांची पहुंचे सभी जिलों के व्यापारिक प्रतिनिधि  ने एक स्वर में राज्य सरकार द्वारा द्वारा प्रस्तावित कृषि शुल्क दो परसेंट लगाने का पुरजोर विरोध किया विरोध स्वरूप संकल्प लिया,
    इस विधेयक से e commerce कंपनियां को फायदा होगा,स्थानीय व्यापार धंदे चौपट हो जाएंगे.
    सीमावर्ती राज्य के व्यापारियों द्वारा जहां बाजार समिति शुल्क नहीं है,उससे झारखंड में कृषि उत्पाद की सप्लाई की जाएगी इससे झारखण्ड सरकार को GST राजस्व की भारी हानि होगी और महंगाई का सामना करना पड़ेगा
     सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने सभा को संबोधित करते हुए इसके दुष्परिणामों की विस्तृत जानकारी सदस्यों को दी तथा चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा का सुझाव दिया सभी लोगों ने समर्थन किया सभा को, व्यापार मंडल के अध्यक्ष  दीपक भलोटिया सिंहभूम चेंबर के उपाध्यक्ष ट्रेड & कामर्स उपाध्यक्ष नितेश धूत,उपाध्यक्ष पी आर डब्ल्यू मुकेश मित्तल ने भी संबोधित किया इस बैठक के निर्णय निम्न वत है जब तक यह विधेयक सरकार द्वारा वापस नहीं लिया जाता तब तक व्यापारी चरणबद्ध आंदोलन करता रहेगा जिसमें काल झंडा लगाकर व्यापार करना ,
    उपायुक्त महोदय के यहां धरना प्रदर्शन, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम पर ज्ञापन ज्ञापन देना और 30 दिन के अंदर राज्य सरकार द्वारा विधेयक वापस नहीं लिया जाता है तो अनिश्चितकालीन हड़ताल और आवक बंद करने जैसी स्थिति पर विचार किया जाएगा बैठक में महेश सोंथालिया ,रामू देबुका , पवन नरेडी, विजय अग्रवाल रामूका ,रौनक सचदेव,सिल्की सचदेव,विवेक अग्रवाल,भीमसेन जोशी,संतोष नागेलिया,राजेश अग्रवाल,राकेश शर्मा,विनोद शर्मा,मोनू अग्रवाल,दीनानाथ गुप्ता ,संजय ,मुकेश,दिनेश अग्रवालऔर अन्य उपस्थित थे. 
    रिपोर्ट:रंजीत ओझा ,जमशेदपुर  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news