एक नजर में धनबाद कोयलांचल की दिनभर की खबरें .........

    एक नजर में धनबाद कोयलांचल की दिनभर की खबरें .........

     

    धनबाद(DHANBAD) | वासेपुर के प्रिंस खान ने लगातार दूसरे दिन रविवार को  फिर एक वीडियो जारी किया है.  इस वीडियो में उसने धनबाद के एसएसपी को सीधे चुनौती दी है.  इस वीडियो की The News Post पुष्टि  नहीं करता लेकिन सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. बताते है कि कल एसएसपी ने एक निजी चैनल  को बयान  दिया था कि अब प्रिंस खान को रोटी पर आफत है ,इसी के प्रतिक्रिया स्वरुप प्रिंस ने नया वीडियो जारी किया है.  फहीम खान के समर्थक जमीन कारोबारी नन्हे हत्याकांड के बाद प्रिंस खान भागा- भागा फिर रहा है.  इस केस के अधिकांश आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं ,अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश से धनबाद पुलिस ने गिरफ्तारियां की है.  अब पुलिस प्रिंस खान की ताक में है. 

    धनबाद(DHANBAD) | झरिया- सिन्दरी मुख्य मार्ग पर बनियाहिर हुसैन नगर के पास आज आल्टो  एवं  पिक अप वैन में आमने -सामने से टक्कर हो गई.  आल्टो  में सवार 3 लोग घायल हुए है.  घायलों को तत्काल झरिया के एक नर्सिंग होम में ले जाया गया, वहां से एसएन एमएमसीएच ,धनबाद रेफर किया गया है.  दोनों वाहनों को पुलिस ने जब्त  कर लिया है.  घायलों का नाम पता नहीं चल पाया है.  टक्कर में अल्टो कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है.

    धनबाद(DHANBAD) |  जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में  रविवार को धनबाद जेल मे जेल अदालत  व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ.  प्राधिकार के प्रभारी  सचिव सह अवर न्यायाधीश  राजीव त्रिपाठी  ने बताया की जेल अदालत  के लिए 9 केस चिन्हित किए गए थे, जिन मे एक  मुकदमे का निष्पादन कर  एक बंदी दिनेश गुप्ता को मुक्त करने का आदेश दिया गया.  वहीं, दूसरी ओर  न्यायिक पदाधिकारीयों द्वारा बंदियों को विभिन्न कानून, योजनाओं की जानकारी विधिक जागरूकता शिविर के माध्यंम से दी गई.  इस मौके पर  प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी पूनम कुमारी ने प्ली बार्गेनिंग के प्रावधानों के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि प्ली बार्गेनिंग वैकल्पिक विवाद समाधान के तरीकों में से एक है

    धनबाद(DHANBAD) |  तोपचांची  के बड़ा गुरुद्वारा के समीप हुई सड़क दुर्घटना में  टैंकर  ने खड़े  ट्रक को टक्कर मार दी.   टक्कर इतनी जोरदार थी कि टैंकर का अगला हिस्सा ट्रक पर चढ़ गया.  और टैंकर चालक घंटो ट्रक मे फसा रहा.  ग्रामीणों ने  चालक को निकालने की कोशिश की लेकिन निकालने में विफल रहे.  स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई, स्थानीय पुलिस ने गैस कटर से काटकर  चालक को बाहर निकला.  चालक को  धनबाद इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.  बता दें कि तोपचांची में आए दिन सड़क दुर्घटनाए  होती रहती है.   कुछ दिन पूर्व एक टैंकर ने एक कार को अपनी चपेट में ले लिया था, जिसमें कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी.

    धनबाद(DHANBAD)|  अखिल भारतीय मारवाडी युवा मंच धनबाद कोल् सिटी शाखा के दायित्व ग्रहण सामारोह का आयोजन रविवार को बैंक मोड़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के सभागार में किया गया.  कार्यक्रम की शुरुआत  मुख्य अतिथि झारखंड प्रान्तीय मारवाडी युवा मंच के अध्य्क्ष  नंदलाल अग्रवाल ,विशिष्ट अतिथि   चेतन गोयनका  और  मारवाड़ी महिला समिति की अध्य्क्ष  पिंकी अग्रवाल  के द्वारा दीप प्रजवलित कर किया गया.  शाखा अध्य्क्ष नरेश केजरीवाल ने अपने कार्यकाल में हुए जन सेवा के कार्यों को मंच के सामने रखा, जिनमे मुख्यतः अमृतधारा, कोविड टीकाकरण , कोरोना काल मे ऑक्सीजन सेवा, भोजन व्यवस्था ,और  आर्थिक मदद शामिल है.



    Related News