मिठाई दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान ,  दमकल वाहन ने बुझायी आग

    मिठाई दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान ,  दमकल वाहन ने बुझायी आग

    रांची(RANCHI): गर्मी के दिनों में आग लगने की घटना राजधानी में बढ़ गई है.आग लगने से लाखों का नुकसान हो रहा है. बीते एक सप्ताह में दर्जनों दुकान और अन्य जगहों पर अगलगी की घटना घटी है.

    रविवार को जगरनाथपुर थाना क्षेत्र के सिंह मोड़ के पास तपन स्वीट्स में भीषण आग लग गई.तपन स्वीट्स के ऊपर छत पर सो रहे कर्मियों ने किसी तरह भाग क जान बचाई.आग की लपटें काफी तेज थी, जिससे काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. हालांकि  आग लगने का कारण अबतक पता नहीं चल सका है.  

    बता दे कि सिंह मोड़ के पास तपन स्वीट्स में रविवार सुबह चार बजे अचानक आग लग गई. आग लगने के बाद आस पास अफरा तफरी मैच गई. आग की सूचना स्थानीय लोगों ने जगरनाथपुर थाना को दिया. जिसके बाद पुलिस ने अग्निशमन विभाग को आग लगने की सूचना दिया. मौके पर तीन दमकल वाहन पहुंच कर आग पर काबू पाया. आग लगने से दुकान में रखे सारे समान जलकर राख हो गया.  आग लगने से लाखों की रुपये का नुकसान हुआ है. दुकान मालिक और कर्मी दुकान का मलबा हटाने में लगे हुए है.                  

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news