ट्रैक्टर और बोलेरो में जोरदार टक्कर, बोलेरो सवार सभी लोग घायल

    ट्रैक्टर और बोलेरो में जोरदार टक्कर, बोलेरो सवार सभी लोग घायल

    देवघर(DEOGHAR): देवघर के मोहनपुर थाना क्षेत्र में इनदिनों कुछ ठीक नहीं चल रहा है. क्षेत्र में लगातार घटनाएं घट रही है. पिछले 1 सप्ताह के दरमियान मोहनपुर क्षेत्र में दुर्घटना ही दुर्घटना हो रही है. यूं कहे तो दुर्घटनाओं का क्षेत्र बन गया है मोहनपुर. ताज़ा मामला बीती रात अधुनिया के समीप हुए सड़क दुर्घटना का है. जिसमें आधा दर्जन से अधिक बाराती घायल हो गए हैं. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि तेज़ रफ़्तार बोलेरो और ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर हो गई थी. टक्कर उतना जोरदार था कि ट्रैक्टर तीन भाग में बंट गया. घटना में बोलेरो गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई है. घायलों का इलाज सदर अस्पताल और स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है. फिलहाल पुलिस घटना की छानबीन कर रही है. इससे पहले 10 अप्रैल को त्रिकुट रोपवे हादसा में 3 की मौत और दर्ज़नो घायल, इसके बाद 15 को बुढ़वा कुरा के समीप सड़क दुर्घटना में 4 की मौत और दो घायल हुए थे.

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news