ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, 19 मुखिया प्रत्याशियों ने खरीदे नामांकन पत्र  

    ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, 19 मुखिया प्रत्याशियों ने खरीदे नामांकन पत्र  

    धनबाद(DHANBAD) - शनिवार को टुंडी के अंचल  एवं प्रखंड कार्यालय से मुखिया एवं वार्ड सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र की बिक्री की गई, पहले दिन प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से कुल 19 मुखिया पद के लिए दावेदारी पेश करने के लिए  नामांकन पत्र खरीदा, जबकि प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से कुल 23 लोगों ने वार्ड सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र ख़रीदा.  सबसे अधिक मुखिया पद के लिए लटानी पंचायत से छह  लोगों ने एवं चुरूरिया पंचायत एवं उकमा पंचायत से एक एक प्रत्याशी ने नामांकन पत्र ख़रीदा.  रघुनाथपुर एवं मैरानवाटांड़ पंचायत से पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र नहीं ख़रीदा. चुरुरिया पंचायत से एकमात्र राजेन्द्र प्रसाद सिन्हा तथा उकमा से एकमात्र संजोदिया देवी ने नामांकन पत्र खरीदा,मैरानवाटाँड़ तथा रघुनाथपुर पंचायत से पहले दिन किसी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र नहीं लिया . विदित हो कि मुखिया पद के लिए नामांकन पत्र की बिक्री अंचल कार्यालय से जबकि वार्ड सदस्य के लिए प्रखंड कार्यालय से हो रही है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news