अच्छी खबर : लोहरदगा पांच दिन बाद फिर से ऑनलाइन

    अच्छी खबर :  लोहरदगा पांच दिन बाद फिर से ऑनलाइन

    लोहरदगा (LOHARDAGA) : लोहरदगा के सदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात इंटरनेट सेवा फिर से बहाल कर दी गई है. गौरतलब है कि रामनवमी पर शोभा यात्रा के दौरान पथराव व आगजनी की घटना के बाद से इंटरनेट सेवा रोक दी गई थी. पांच दिन बाद फिर से सेवा बहाल होने से आम लोगों ने राहत की सांस ली.

    फिर शांति भंग करने की कवायद

    लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड मुख्यालय में एक बार फिर शांति भंग करने की कवायद की गई. यहां के जामा मस्जिद में असामाजिक तत्वों ने शुक्रवार रात पत्थर फेंका. घटना के बाद तनावपूर्ण स्थिति हो गई. मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा तत्काल इसकी जानकारी सेन्हा प्रखंड व पुलिस प्रशासन को दी गई.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news