कोयलांचल ईवनिंग अपडेट्स : पढ़ें धनबाद की दिन भर की टॉप खबरें एक साथ

    कोयलांचल ईवनिंग अपडेट्स : पढ़ें धनबाद की दिन भर की टॉप खबरें एक साथ

    धनबाद ईवनिंग न्यूज़ 

    धनबाद(DHANBAD) | जिले के बरोरा थाना के दरीदा में आज सुबह 50 वर्षीय महिला को गोली लगी है.  प्राप्त सूचना के अनुसार गोतिया परिवार के सदस्यों में उत्पन्न विवाद घटना का कारण है. घायल महिला को पहले कतरास के निजी नर्सिंग अस्पताल, फिर SNMMCH में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए घायल महिला को दुर्गापुर रेफर कर दिया गया है. घटना की सूचना पर पुलिस जांच करने पहुंची है. घटना की पुष्टि न तो परिजन और न ही गांव वाले कर रहे है. जांच पूरी होने के बाद ही पुलिस कुछ कहने की बात कह रही है.  

    धनबाद(DHANBAD) | जहा प्रथम चरण में चुनाव होंगे, वहां कल से नामांकन प्रपत्र की बिक्री शुरू हो जाएगी. धनबाद के टुंडी, पूर्वी टुंडी और तोपचांची में पहले चरण में चुनाव होंगे. बता दे कि पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य पद के लिए जिला कार्यालय से प्रपत्रों की बिक्री होगी जबकि मुखिया एवं वार्ड सदस्य पद के लिए नामांकन प्रपत्र की बिक्री अंचल कार्यालय और प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय से होगी. पूर्वी टुण्डी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी यास्मिता सिंह ने बताया कि मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य पद के नामांकन प्रपत्रों का मूल्य 250 रुपए जबकि जिला परिषद सदस्य पद के लिए नामांकन प्रपत्र का मूल्य 500 रुपए एवं वार्ड सदस्य पद के लिए नामांकन प्रपत्र का मूल्य 100 रुपए निर्धारित किया गया है. 

    कोयलांचल में पोइला बैशाख की धूम


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news