गिरिडीह(GIRIDIH) : आसन्न त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2022 के मद्देनजर डुमरी अनुमंडल क्षेत्र के लिए झारखंड इंटर कॉलेज को स्ट्रांग रूम बनाया गया है. इन्ही सब चुनावों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को गिरिडीह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा अधीनस्थ अधिकारियों के संग झारखंड इंटर कॉलेज पहुंचे. इस दौरान उन्होंने बनने वाले स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया. साथ ही उपस्थित अधिकारियों को उन्होंने कई निर्देश दिए.
डुमरी के बाद वे बगोदर पहुंचे. वहां भी उन्होंने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया. वहीं पत्रकारों से बातचीत करते हुए उपायुक्त ने कहा कि जिले में चारों चरणों में पंचायत चुनाव होना है और डुमरी अनुमंडल के पीरटाड़ एवं डुमरी तथा बगोदर सरिया अनुमण्डल में चौथे चरण में चुनाव होना निर्धारित है. जिसके निमित्त सभी स्ट्रांग रूम सह मतगणना केन्द्र का निरीक्षण किया.
रिपोर्ट : दिनेश कुमार, गिरिडीह


