माइका गर्ल की दहाड़, पुलिस हत्या करने के लिए नहीं, सुरक्षा के लिए है

    माइका गर्ल की दहाड़, पुलिस हत्या करने के लिए नहीं, सुरक्षा के लिए है

    कोडरमा (KODERMA) : कोडरमा जिले के डोमचांच प्रखंड अन्तर्गत जंगली सुदूरवर्ती क्षेत्र ढोढाकोला पंचायत की रहने वाली दस वर्षीय शमा प्रवीण माइका गर्ल के नाम से जानी जाने लगी है. शमा प्रवीण ने माईका ढिबरा आंदोलन के दौरान माइका ढिबरा मजदूरों के हित की बातों को बेबाकी से उठाया था. डोमचांच थाना क्षेत्र के सपही निवासी 60 वर्षीय अर्जुन साव को बीते दिनों डोमचांच पुलिस के द्वारा प्रताड़ित कर जान से मार दिए जाने की घटना सामने आने के बाद शमा परवीन ने पुलिस की कार्यशैली पर आपत्ति जताई है.

    पुलिस आम लोगों की सुरक्षा के लिए है

    उसने कहा कि पुलिस आम लोगों की सुरक्षा के लिए है. किसी की हत्या करने के लिए नहीं. साथ ही उसने सरकार और जिला प्रशासन से गुहार लगाते हुए बोला कि घटना में जो भी पुलिसकर्मी संलिप्त हैं, उन पर कठोर से कठोर कार्रवाई होनी चाहिए और पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए. ताकि, इस प्रकार की घटना भविष्य में दोबारा ना घटे. उसने कहा कि उसके परिवार के लोगों के साथ भी पुलिस का रवैया संतोषजनक नहीं रहा है.

    रिपोर्ट : संजय शर्मा, कोडरमा  



    Related News