जमशेदपुर में अग्नि सुरक्षा सप्ताह :  बताया कि बड़ी बिल्डिंग में लगी आग में फंसे लोगों को कैसे बचाएं

    जमशेदपुर में अग्नि सुरक्षा सप्ताह :  बताया कि बड़ी बिल्डिंग में लगी आग में फंसे लोगों को कैसे बचाएं

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : 14 अप्रैल से अग्नि सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ हो चुका है. वैसे दूसरे दिन टाटा मोटर्स और टाटा पावर सहित टाटा के अन्य कंपनियों के फायर डिवीजन ने शहर के विभिन्न इलाकों में जागरूकता अभियान चलाया. अगर आग लग जाती है तो कैसे उस पर काबू पाया जाए कौन से यंत्र का उपयोग पहले किया जाए और कोई फंस चुका है बड़ी बिल्डिंग में तो उसे  कैसे बाहर किया जाए,  यह डेमोंसट्रेशन भी लोगों के बीच जाकर टाटा मोटर्स और टाटा पावर के फायर डिवीजन ने किया. वहीं 1 सप्ताह तक चलने वाला अग्नि सुरक्षा सप्ताह को लेकर प्रतिदिन शहर में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. हालांकि पहले दिन 14 अप्रैल के सुबह कंपनी परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर फायर कर्मियों को याद किया गया. जिन्होंने लोगों की सेवा करने के दौरान अपनी जान गवा दी. वैसे फायर कर्मियों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद फायर सप्ताह का विधिवत शुभारंभ किया गया. वैसे प्रतिदिन पूरे शहर से चौक चौराहा और कंपनी परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा और लोगों को फायर के बारे में जानकारी दी जाएगी.

    रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news