पोइला बैशाख में जमकर झूमा बंगाली समाज, निकाली प्रभात फेरी

    पोइला बैशाख में जमकर झूमा बंगाली समाज, निकाली प्रभात फेरी

    धनबाद (DHANBAD) : बंगला नववर्ष के अवसर पर बंगाली कल्याण समिति के द्वारा एक आकर्षक  प्रभात फेरी निकाली गयी.  प्रभात फेरी समिति  कार्यालय जे सी मल्लिक रोड से सुबह 6 बजे प्रारम्भ होकर पार्क मार्केट  होकर ग्रांड स्वीट्स के रास्ते हीरापुर हरि मंदिर परिसर में जाकर 9 बजे समाप्त हुई.  इस प्रभात फेरी में समिति के महिला सदस्य लाल पाड़ साड़ी, पुरुष सदस्य धोती कुर्ता, पजामा कुर्ता तथा बच्चे रंग बिरंगी पोशाक के साथ शामिल हुए. 

    दिखा नृत्य और गायन का हुनर

     प्रभात फेरी में मुख्य रूप से बंगाली संस्कृति के अनुरूप नृत्य कला, नृत्य नाटिका एवं गायन प्रस्तुत किया गया. धनबाद के भीषण गर्मी को नजर अंदाज करते हुए प्रभात फेरी में जिस अंदाज में कलाकारो ने पूरी यात्रा के दौरान नृत्य नाटिका, नृत्य कला एवं गायन की प्रस्तुति दी, देखने वालों का मन मोह लिया. सांस्कृतिक कार्यक्रम में विधायक राज सिन्हा भी शरीक हुए. कार्यक्रम का समापन हीरापुर हरि मंदिर परिसर में जाकर हुआ.



    Related News