अपनों ने ही महिला को मार दी गोली, वजह यह थी !


धनबाद (DHANBAD) : जिले के बरोरा थाना के दरीदा में शुक्रवार सुबह 50 वर्षीय महिला को गोली लगी है. प्राप्त सूचना के अनुसार गोतिया परिवार के सदस्यों से विवाद घटना का कारण है. घायल महिला को पहले कतरास के निजी नर्सिंग अस्पताल,फिर SNMMCH में भर्ती कराया गया ,जहां से बेहतर इलाज के लिए घायल महिला को दुर्गापुर रेफर कर दिया गया है. घटना की सूचना पर पुलिस जाँच करने पहुंची है. घटना की पुष्टि न तो परिजन और न ही गांव वाले कर रहे हैं. जाँच पूरी होने के बाद ही पुलिस कुछ कहने की बात कह रही है.
रिपोर्ट : ओम प्रकाश ,धनबाद
4+