कोयलांचल ईवनिंग अपडेट्स: धनबाद की दिन भर की टॉप खबरें एक साथ

    कोयलांचल  ईवनिंग अपडेट्स: धनबाद की दिन भर की टॉप खबरें एक साथ

    धनबाद इवनिंग अपडेट 

    धनबाद(DHANBAD) | दिन गुरुवार, भौरा थाना गेट पर एक तरफ आंदोलनकारी तो दूसरी ओर कई थानों के पुलिस, कड़ी धूप और चमड़ी जलती लू का भी कोई असर नहीं. बता दे कि पूर्वी झरिया क्षेत्र में 4 ए पैच आउटसोर्सिंग का काम बंद करने वाले 12 आंदोलनकारियों को पुलिस ने हिरासत में  लिया है. सभी को बुधवार की देर रात में परियोजना पदाधिकारी की लिखित शिकायत पर हिरासत में लिया गया.  महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में नहीं लिया था लेकिन जबरन महिलाएं पुरुषों के साथ चली गई, वहीं गुरुवार को हिरासत में लिए गए खेमलाल महतो की दादी का निधन हो गया. उसके बाद ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया. आरोप लगा रहे हैं कि हिरासत में लिए जाने के कारण ही सदमे में दादी की मौत हुई है.  

    धनबाद(DHANBAD) | बिहार से झारखंड को अलग हुए दो दशक से भी अधिक हो गए लेकिन अपराध का स्टाइल और बिहार के अपराधियों की सक्रियता को झारखंड की पुलिस अभी तक तोड़ नहीं पाई है. बिहार के अपराधी झारखंड के साथ-साथ कोयलांचल में भी सक्रिय है और गाहे-बगाहे घटना को अंजाम दे रहे है.  ऐसा ही एक मामला पाथरडीह  मैं सामने आया है.  पता चला है कि चासनाला निवासी वीरेंद्र पाल का बिहार के अपराधियों ने अपहरण कर लिया था.  थाना प्रभारी के कुशल नेतृत्व में वीरेंद्र पाल को बिहार के खगड़िया के महेश कुटी थाना से सकुशल बरामद कर लिया गया है.

    धनबाद(DHANBAD) | बलियापुर के रखितपुर के सरगलियां तालाब में अहले सुबह एक युवक का तैरता हुआ शव बरामद किया गया.  ग्रामीण स्नान आदि करने के लिए तालाब पहुंचे तो  तैरता हुआ  शव देखा.  इस खबर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. आनन-फानन में बलियापुर थाना को  बाबत जानकारी दी गई.  एएसआई उदित सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे. स्थानीय लोगों की भीड़ भी जुट गई. शव की पहचान बलियापुर बनिया टोला के अरुण धीवर के पुत्र झन्टु धीवर के रूप में  हुई है.  मृतक शराब का सेवन अधिक मात्रा में करता था. शव को देखकर लगता  है कि मृतक दो-तीन दिन पूर्व ही तालाब में डूबा हो सकता है.

    धनबाद(DHANBAD) | बीसीसीएल की निचितपुर कोलियरी में संचालित के ट्रांस्पोटिंग कार्य मे लगे हाइवा में गुरुवार को किसी अज्ञात ने आग लगा दी, जिससे हाइवा जलकर राख हो गया.  ट्रांस्पोटिंग कार्य निचितपुर से बाँसजोड़ा साइडिंग तक चल रहा था.  यह घटना उस वक्त घटी, जब ईस्ट बसूरिया ओपी के मोहलीडीह बस्ती के ग्रामीण बिजली- पानी सहित अन्य मांग को लेकर निचितपुर कोलियरी कार्यालय के समक्ष आंदोलन कर रहे थे. कोलियरी की ट्रांस्पोटिंग, डिस्पेच, उत्पादन वाधित कर रखा था.  कोलियरी के एजेंट संजय सिंह के साथ जब वार्ता शुरू हुई तभी हाइवा में आग लगने की खबर लोगों को मिली. घटना की सूचना पाकर पुलिस, सीआईएसएफ व ग्रामीण दौड़े ,तब तक हाइवा जल गया था. दमकल की गाड़िया भी पहुंची.

    धनबाद(DHANBAD) |  पंचायत चुनाव में पूर्वी टुण्डी प्रखंड में आरक्षण के कारण आधी -आबादी का इस बार रहेगा दबदबा, पंचायत चुनाव में आरक्षण के कारण जिला परिषद सदस्य समेत तीन मुखिया अपनी सीट पर नही लड़ पाएंगे चुनाव.  प्रखंड क्षेत्र में पंचायत चुनाव के लिए जारी आरक्षण सूची में नौ पंचायत में से छह  पंचायत में मुखिया के पद महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है.  जबकि पंचायत समिति सदस्य के कुल ग्यारह पदों में से छह  पद महिला आरक्षित है.  प्रखंड प्रमुख का पद इस बार अनारक्षित किया गया है. एवं जिला परिषद सदस्य का पद अनुसूचित जनजाति, महिला के लिए आरक्षित हुआ है. जबकि प्रखंड के कुल 112 वार्ड में से 64 वार्ड महिलाओं के लिए रिज़र्व हुए है. 

    धनबाद | धन्यबद  रेल मंडल कार्यालय के मुख्य द्वार के पास स्थापित डॉ भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर लोगो ने किया माल्यार्पण किया.  संविधान के निमार्ता डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती हर साल 14 अप्रैल को देशभर में मनाई जाती है. बाबा साहब देश के ऐसे एक शख्स थें, जिनकी तुलना किसी और से नहीं की जा सकती. उन्होंने भारत की आजादी के बाद देश के संविधान के निमार्ण में अभूतपूर्व योगदान दिया . बाबा साहब ने हमेशा से कमजोर और पिछड़ें वर्ग के अधिकारों के लिए काम किया . बचपन से ही उन्हें आर्थिक और सामाजिक भेदभाव का सामना करना पड़ा . डॉ भीम राव अंबेडकर जी का प्रतिमा पर जिला प्रशासन,धनबाद विधायक राज सिन्हा, कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्त्ता तथा भीम आर्मी ने माल्यार्पण कर जयंती मनाई


    *धनबाद(DHANBAD) | राष्ट्रीय स्तर पर  ब्यूटी, फैशन और ग्लैमर के क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्राइम कम्युनिकेशन मीडिया की
    निदेशक प्रीति पूजा  ने बुधवार की देर शाम धनबाद के गोबिंदपुर में  कार्यक्रम किया.  दिल्ली, बंगाल, बिहार, झारखंड की चुनिंदा महिलाओं ने भाग लिया.  दिल्ली से  मान्या पाठक,  मिंया लकरा तथा ब्यूटी एंड दि बेस्ट मिसेज इंडिया 2021 प्राची गांधी, शो स्टॉपर ग़ज़ल अरोड़ा आयोजन की  विशिष्ट आकर्षक थीं*। 

    बैसाखी पर्व सिख धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है इस पर्व को खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। देशभर में बैसाखी का पर्व बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है वैशाखी कौशिक समुदाय के लोग नए साल के रूप में मनाते हैं देश के विभिन्न हिस्सों में इसे अलग-अलग नामों से जाना जाता है सिख समुदाय के लोग इस पर्व को काफी महत्वपूर्ण मानते हैं आज के दिन वह अपने करीबियों और सुधारों के संग मिलकर खुशियां मनाते हैं आज के दिन विधिवत तरीके से अनाज की पूजा करने के साथ ही अच्छी फसल के लिए भगवान को शुक्रिया किया जाता है आज धनबाद के बड़ा गुरुद्वारा में काफी संख्या में नासिर सिख समुदाय के लोग बल्कि दूसरे धर्म के लोग भी पहुंचे और मत्था टेका बता दें कि लगभग 2 साल के बाद एक बार फिर से गुरुद्वारे में इस तरह की भीड़ देखने को मिली पूजा के बाद सभी लोगों के लिए जलपान और लंगर की व्यवस्था भी की गई थी



    Related News