धनबाद में बिरहा- चैता पर हुआ  रैम्प शो, मिली खूब वाहवाही 

    धनबाद में बिरहा- चैता पर हुआ  रैम्प शो, मिली खूब वाहवाही

    धनबाद (DHANBAD) : राष्ट्रीय स्तर पर  ब्यूटी, फैशन और ग्लैमर के क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्राइम कम्युनिकेशन मीडिया की निदेशक प्रीति पूजा  ने बुधवार की देर शाम धनबाद के गोबिंदपुर में  कार्यक्रम किया.  दिल्ली, बंगाल, बिहार, झारखंड की चुनिंदा महिलाओं ने भाग लिया.  दिल्ली से  मान्या पाठक,  मिंया लकरा तथा ब्यूटी एंड दि बेस्ट मिसेज इंडिया 2021 प्राची गांधी, शो स्टॉपर ग़ज़ल अरोड़ा आयोजन की  विशिष्ट आकर्षक थीं. मियां लकरा और प्रीति पूजा झारखंड की आदिवासी महिलाओं के विकास के लिए विशेष कार्यक्रम कर रही है.  धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह, धनबाद के विधायक राज सिन्हा तथा जीटा के महासचिव राजीव शर्मा , एविएशन वर्ल्ड के संपादक विशाल कश्यप  क्रमशः मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि तथा सम्मानित अतिथि थे.  

    सांसद भी पहुंचे,दी शुभकामना 

    प्रथम सत्र में ब्यूटीशियन उद्योग के नवीनतम तकनीक का  प्रशिक्षण दिल्ली से आई प्राची गांधी ने दिया. फैशन शो के प्रथम  सत्र में विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त महिलाओं को सम्मानित किया गया.सौंदर्य विशेषज्ञ सोना की अगुवाई में कोलकाता की दो दर्जन माॅडल ने फैशन शो में ' बिरहा- चैता - बाॅलीवुड फ्युजन ' की संगीत पर  रैम्प वॉक किया. फैशन शो के द्वितीय सत्र में हैंडलूम और बिहार स्टाईल साड़ी पर रैम्प शो हुआ. सांसद पी.एन.सिंह ने प्रीति पूजा को आशीर्वाद देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की  और शहर की ओर से संपूर्ण मदद का भरोसा दिया.राज सिन्हा जी ने कहा कि  प्रीति पूजा के प्रयास से  देश स्तर की सौंदर्य, फैशन और ग्लैमर उद्योग क्षेत्र की महिलाओं के लिए धनबाद देश की महिलाओं का डिस्टिनेशन बन चुका है,  विधायक के नाते मेरा संपूर्ण सहयोग व समर्थन रहेगा. झ रखंड इंडस्ट्रीज एंड ट्रेड एसोसिएशन की महामंत्री राजीव शर्मा ने कहा कि प्रीति पूजा एक उद्योगपति हैं और महिलाओं को उद्योग स्थापित करने में प्रेरित एवं सहयोग कर रही है. 



    Related News