रोड ओवर ब्रिज के उद्घाटन कार्यक्रम में राजनीति रही हावी, लगे आरोप-प्रत्यारोप


देवघर (DEOGHAR) : देवघर में एक रोड ओवर ब्रिज का उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने परिवहन मंत्री चंपई सोरेन पहुंचे. मौके पर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे भी मौजूद रहे. मौका था रोड ओवर ब्रिज के उद्घाटन का लेकिन राजनीति हावी रही. यहां बयानों की जंग शुरू हो गई. निशिकांत दुब ने कहा कि 2014 में 12 और 2019 के लोकसभा चुनाव में झारखंड के 14 में से 11 सीट भाजपा ने जीती थी. लेकिन विकास के मामले में सिर्फ गोड्डा लोक सभा ही है. बाकी लोकसभा में वहां के सांसद कोई काम नहीं करते. आगे इन्होंने कहा कि विकास के मामले पर अगर मैं अपनी पार्टी की अर्जुन मुंडा, रघुवर दास की सरकार का विरोध कर सकता हूं, तो वे हेमंत सोरेन सरकार का पे क्यों नहीं कर सकते.
बयान पर हुआ पलटवार
देवघर में दिन प्रतिदिन सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही है. शहर में यातायात दवाब कम करने के लिए सत्संग रोड ओवर ब्रिज का निर्माण कराया गया. वहीं 2013 में स्वीकृत लगभग 665 मीटर लंबी इस योजना में करीब 32 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं. इसका उद्घाटन झारखंड के मंत्री चंपई सोरेन,सांसद निशिकांत दुबे,स्थानीय विधायक नारायण दास ने फीता काट कर किया. मौके पर सांसद निशिकांत दुबे द्वारा विकास कार्य में राज्य सरकार की उदासीनता का आरोप लगाया है. सांसद के आरोपों पर सूबे के मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि हेमंत सरकार हर तरफ विकास कर रही है. परिवहन के क्षेत्र में इस सरकार की योजना है कि ग्रामीणों को भी शहरी क्षेत्र की तरह यातायात की सुलभ सुविधाएं मिले इसके लिए सरकार प्राथमिकता के तौर पर कार्य कर रही है. मौके पर चंपई सोरेन ने कहा कि पूर्ववर्ती रघुवर दास की सरकार द्वारा कोई काम नहीं करने से वर्तमान सरकार को कई समस्या से जूझना पड़ रहा है. रोड ओवर ब्रिज के उदघाटन के मौके के आसनसोल रेल मंडल के डीआरएम परमानंद शर्मा ने बताया कि रेलवे द्वारा एक नीति के तहत रेल क्रासिंग फाटक को बंद किया जा रहा है. आने वाले समय में देवघर में कई और रोड ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जाएगा.
रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर
4+