गांव की सरकार : पूर्वी टुण्डी प्रखंड में रहेगा आधी -आबादी का दबदबा, 112 वार्ड में 64 महिलाओं के लिए रिजर्व
.jpeg&w=3840&q=70)
.jpeg&w=3840&q=70)
धनबाद (DHANBAD) : पंचायत चुनाव में पूर्वी टुण्डी प्रखंड में आरक्षण के कारण आधी -आबादी का इस बार दबदबा रहेगा. पंचायत चुनाव में आरक्षण के कारण जिला परिषद सदस्य समेत तीन मुखिया अपनी सीट पर चुनाव नहीं लड़ पाएंगे. प्रखंड क्षेत्र में पंचायत चुनाव के लिए जारी आरक्षण सूची में नौ पंचायत में से छह पंचायत में मुखिया के पद महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है. जबकि पंचायत समिति सदस्य के कुल ग्यारह पदों में से छह पद महिला आरक्षित है. प्रखंड प्रमुख का पद इस बार अनारक्षित किया गया है. जिला परिषद सदस्य का पद अनुसूचित जनजाति ,महिला के लिए आरक्षित हुआ है. जबकि प्रखंड के कुल 112 वार्ड में से 64 वार्ड महिलाओं के लिए रिज़र्व हुए हैं.
अब मां और पत्नी को मदद के लिए पुकारा
आरक्षण के कारण प्रखंड क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य समेत तीन पंचायत के पुरुष मुखिया अपनी सीटों पर चुनाव लडने से वंचित रह जाएंगे, क्योंकि उनकी सीट महिलाओं के लिए रिज़र्व हो गई है. हालांकि वे लोग पत्नियों एवं मां को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी में जुट गए है. पंचायत में मुखिया पद के लिए आरक्षण की सूची इस प्रकार है - .चुरूरिया पंचायत, अनारक्षित, उकमा पंचायत -अनुसूचित जनजाति महिला, मैरानवाटांड़ पंचायत -अनारक्षित महिला, मोहलीडीह पंचायत -अनारक्षित महिला,. रघुनाथपुर पंचायत -अनुसूचित जनजाति महिला, रूपन पंचायत -अनुसूचित जनजाति अन्य, रामपुर पंचायत अनुसूचित जाति महिला,. लटानी पंचायत -अनारक्षित अन्य,. पाण्ड्रा बेजरा पंचायत- अनारक्षित महिला.
4+