मलेशिया में फंसे 10 मजदूरों की  26 अप्रैल को होगी वतन वापसी

    मलेशिया में फंसे 10 मजदूरों की  26 अप्रैल को होगी वतन वापसी

    रांची (RANCHI) : मलेशिया में फंसे 30 मजदूरों में 10 मजदूरों के पहला जत्थे की 26 अप्रैल को वतन वापसी होगी .शेष बचे 20 मजदूर भी जल्द ही लौटेंगे. वतन वापसी के लिए 25 मई शाम को 10 मजदूर मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर से उड़ान भरेंगे. 26 मई को सभी चैन्नई पहुंच जाएंगे.

    लौटने वालों में इनका नाम

     पहले जत्थे में वतन लौटने वाले मजदूरों में बगोदर प्रखंड के गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड अंतर्गत घुटबाली के विनोद महतो,सेवाटांड के देवानंद महतो,बगोदर प्रखंड अंतर्गत खेतको के विनोद कुमार, बासुदेव महतो,बुधन महतो,रामेश्वर महतो बोकारो जिले के नावाडीह प्रखंड अंतर्गत महुवाटांड के झरी कमार गोमियां प्रखंड अंतर्गत तिसकोपी प्रेमलाल महतो,दशरथ महतो,हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ प्रखंड अंतर्गत चानो के भुनेश्वर महतो शामिल हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news