होमगार्ड के चयन से संबंधित मेधा सूची जारी, जिला के वेबसाइट पर देखिए मेरिट लिस्ट

    होमगार्ड के चयन से संबंधित मेधा सूची जारी, जिला के वेबसाइट  पर देखिए मेरिट लिस्ट

    रांची (RANCHI) : विज्ञापन संख्या 01/2016 के अंतर्गत रांची जिला में होमगार्ड के चयन से संबंधित मेधा सूची रांची जिला के वेबसाइट पर अपलोड कर दी गयी है. उम्मीदवार रांची ranchi.nic.in पर मेरिट लिस्ट देख सकते हैं.

    दावा-आपत्ति के लिए 1 सप्ताह का समय

    जिला की वेबसाइट पर मेधा सूची अपलोड किए जाने की तिथि से दावा-आपत्ति के लिए 1 सप्ताह का समय है. जिन उम्मीदवारों को किसी तरह की दावा-आपत्ति हो वह एक सप्ताह के भीतर आवेदन दे सकते हैं. संबंधित उम्मीदवार अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) रांची के कार्यालय में रखे पेटी में भी अपना दावा-आपत्ति दे सकेंगे. समाहरणालय ब्लॉक A, प्रथम तल्ला में एडीएम लॉ एंड आर्डर के कार्यालय में दावा-आपत्ति के लिए पेटी की व्यवस्था की गई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news