धनबाद के पाथरडीह से अपहृत हाईवा मालिक बिहार से सकुशल बरामद


धनबाद (DHANBAD) : बिहार से झारखंड को अलग हुए दो दशक से भी अधिक हो गए लेकिन अपराध का स्टाइल और बिहार के अपराधियों की सक्रियता को झारखंड की पुलिस अभी तक तोड़ नहीं पाई है. बिहार के अपराधी कोयलांचल में भी सक्रिय हैं और गाहे-बगाहे घटना को अंजाम दे रहे हैं. ऐसा ही एक मामला पाथरडीह मैं सामने आया है. पता चला है कि चासनाला निवासी वीरेंद्र पाल का बिहार के अपराधियों ने अपहरण कर लिया था. थाना प्रभारी के कुशल नेतृत्व में वीरेंद्र पाल को बिहार के खगड़िया के महेश कुटी थाना से सकुशल बरामद कर लिया गया है. वीरेंद्र पाल के बारे में पता चला है कि वह हाईवा मालिक हैं और 10 दिन पहले उनका अपहरण हुआ था. 3 दिन पहले उनकी पत्नी ने थाने में शिकायत की थी, इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और उन्हें सकुशल बरामद कर लिया है.
4+