महज 1500 रुपए को लेकर हो गई व्यक्ति की हत्या ! 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा

    महज 1500 रुपए को लेकर हो गई  व्यक्ति की हत्या !  24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा

    गुमला (GUMLA) - गुमला सदर थाना क्षेत्र के बड़ाइक मुहल्ला में मंगलवार रात महज 1500 रुपए के लिए एक विक्षिप्त की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया.

    क्या है मामला

    डीएसपी मनीष चंद्र लाल ने  बुधवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सदर थाना प्रभारी बिनोद कुमार को सूचना मिली कि बड़ाइक मुहल्ले में एक विक्षिप्त को पीट-पीट  कर घायल कर दिया गया है. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया. जिसे चिकित्सक ने मृत घोषित किया. मृतक की पहचान बिंदेश्वर उरांव के रूप में की गई. इसके बाद उसके पिता के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और छानबीन शुरु कर दी. छानबीन कर पुलिस ने हत्या में शामिल दो अपराधी रोहित सिंह और पंकज राम को गिरफ्तार किया. साथ ही हत्या में उपयोग बांस के डंडा को बरामद किया गया.

    रिपोर्ट : सुशील कुमार सिंह, गुमला


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news