अच्छी खबर : झारखंड में खुला जॉब का पिटारा, 60 हजार शिक्षकों की होगी नियुक्ति

    अच्छी खबर : झारखंड में खुला जॉब का पिटारा, 60 हजार शिक्षकों की होगी नियुक्ति

    टीएनपी डेस्क ( TNP DESK )  झारखंड के प्रारंभिक विद्यालयों में 60803 के पद सृजन के लिए शिक्षा विभाग ने एक बार फिर से पद वर्ग समिति को फाइल भेजी है. समिति की मंजूरी मिलने पर पंचायत चुनाव के उपरांत इन पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी. शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने मंगलवार को पद सृजन संबंधी फाइल पर हस्ताक्षर कर इसे पद वर्ग समिति को भेजने का निर्देश दिया है.

     सहायक अध्यापकों को भी किया जाएगा समायोजित

    पद वर्ग समिति द्वारा आपत्ति जताए जाने पर शिक्षा विभाग सहायक अध्यापक के सृजन होने वाले नए पदों पर समायोजित करने की तैयारी कर रही है. इससे शिक्षकों का निर्धारित पद भी सृजन हो सकेगा और सरकार पर पड़ा वित्तीय भार भी कम होगा.

    रिपोर्ट : किक्की सिंह,रांची डेस्क


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news