ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन महाधरना छठे दिन भी जारी, हुसैनाबाद विधायक ने रेल मंत्री व महाप्रबंधक को लिखा पत्र

    ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन महाधरना छठे दिन भी जारी, हुसैनाबाद विधायक ने रेल मंत्री व महाप्रबंधक को लिखा पत्र

    पलामू (PALAMU) : मुगलसराय रेल मंडल के बीडी सेक्शन अंतर्गत मोहम्मदगंज -कोसीआरा स्टेशन के बीच डाली, भाली, बेगमपुरा और हुसैनाबाद के अहमदनगर गांव के समीप पुरानी समपार फाटक थर्ड रेल लाइन निर्माण से बंद किए जाने के विरोध में क्षेत्र के ग्रामीणों का धरना छठे दिन भी जारी रहा. समपार फाटक बंद करने के विरोध में ग्रामीणों के अनिश्चितकालीन धरना को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने समर्थन दिया है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक कमलेश कुमार सिंह ने ग्रामीणों की मांग पूरी करने से संबंधित पत्र रेल मंत्री भारत सरकार , महाप्रबंधक हाजीपुर व रेल मंडल प्रबंधक मुगलसराय को लिखा है.

    विधायक ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राणा रणबीर सिंह ने रेल महाप्रबंधक हाजीपुर से मिलकर विधायक कमलेश कुमार सिंह का पत्र सौंपा. उन्होंने हुसैनाबाद क्षेत्र की रेल फटक से संबंधित समस्या का समाधान करने का आग्रह किया. उन्होंने ग्रामीणों के अनिश्चितकालीन धरना की जानकारी दी. उन्होंने महाप्रबंधक को जानकारी दी की ग्रामीणों का धरना मांग पूरी होने तक जारी रहेगा. हुसैनाबाद विधायक कमलेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि थर्ड रेल लाइन निर्माण होने से कई गांव का आवागमन बंद हो गया है. जनप्रतिनिधि होने के नाते वो किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news