सांसद ने किया पीडीएस का निरीक्षण ,बांटे अनाज 

    सांसद ने किया पीडीएस का निरीक्षण ,बांटे अनाज

    धनबाद (DHANBAD) : "सामाजिक न्याय पखवाड़ा " कार्यक्रम के तहत बुधवार को भारतीय जनता पार्टी, धनबाद महानगर मनईटांड़ मंडल छठ तलाब के समीप  सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने  गोपाल साहू के जन वितरण दुकान का निरीक्षण किया और  लाभुकों को बीच नि:शुल्क अन्न वितरण किया.  सांसद ने  लाभुकों को इस योजना की विस्तृत जानकारी दी.  उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में यह योजना चल रही है.  आप सभी लाभुकों को इस योजना से लाभ मिल रहा है.  कार्यक्रम मौसम सिंह ( मंडल अध्यक्ष) के नेतृत्व में हुआ. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी, धनबाद महानगर के महामंत्री व मनईटाड़ मंडल के प्रभारी  नितिन भट्ट , अरुण सिंह , चूना सिंह ,  रिंकू सिंह  रामचंद्र पंडित ,  जय लाल महतो , चंदन गोस्वामी अन्य लोग मौजूद थे. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news