अच्छी पहल : अपने जन्म दिन पर दिया औरों को राहत भरा उपहार

    अच्छी पहल : अपने जन्म दिन पर दिया औरों को राहत भरा उपहार

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : बुधवार को चलने से लाचार दो लोगों को राहत भरा उपहार मिला. एक सामाजिक संस्था की ओर से अपने सातवें स्थापना दिवस पर दो दिव्यांगों को ट्राई साइकिल उपलब्घ कराई गई.

    ब्लड डोनेशन कैंप का होगा आयोजन

    सामाजिक संस्था समाधान ने जुगलसलाई रतन बाग में अपना 7 वां स्थापना दिवस मनाया. इस मौके पर बुधवार को शहर के दो दिव्यांग अनिल ठाकुर और बबलू मैती को ट्राई साइकिल उपलब्ध करवायी गई. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाधान के संरक्षक दिनेश कुमार ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही समाज की असली सेवा है. अध्यक्ष पूनम विग ने कहा कि 16 अप्रैल को संस्था के माध्यम से ब्लड बैंक धातकीडीह में रक्तदान शिविर का अयोजन किया जा रहा है. 17 अप्रैल को ग्रामीण क्षेत्र के लिए पानी टैंकर की शुरुवात की जाएगी जो जरूरतमंद क्षेत्रो में जल उपबल्ध कराएगी.

    ये हुए शरीक

    कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की अध्यक्षा पूनम विग ने की. संचालन हरजीत कौर ने किया. धन्यवाद ज्ञापन बीना खिरवाल ने किया. कार्यक्रम में दिनेश कुमार, पूनम विग, बिना खिरवाल, पूनम साहू, हरजीत कौर, किरण साव,महेंद्र पाल कौर कुलजीत सदाना, कमलेश विभार, अनिता विभार आदि शरीक हुए.

    रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर



    Related News