पानी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में सनसनी

    पानी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में सनसनी

    सरायकेला (SARAIKELA) : सरायकेला जिले के गम्हरिया थाना के लिए गंजिया बराज से पुलिस ने एक लगभग 30 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है.  मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे आशंका जतायी जा रही है कि युवक की हत्या की गई है. घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने गंजिया बराज के किनारे पानी में  एक युवक का शव देखा. जिसकी सूचना तत्काल गम्हरिया थाने को दी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

    मामले की जांच में जुटी पुलिस

     गम्हरिया थाने की पुलिस ने युवक के सम्बंध में ग्रामीणों से पूछताछ की.  लेकिन ग्रामीणों ने युवक को पहचानने से इंकार कर दिया. इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं. ऐसी आशंका जतायी जा रही है, कि युवक की हत्या कहीं और कर उसके शव को यहां लाकर फेंक दिया गया है. फिलहाल पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है. शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

    रिपोर्ट :  रंजीत ओझा, जमशेदपुर



    Related News