विधवाओं के घर हड़प रहे भू माफिया, दर-दर ठोकर खाने को हो रहीं विवश महिलाएं

    विधवाओं के घर हड़प रहे भू माफिया, दर-दर ठोकर खाने को हो रहीं विवश महिलाएं

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : परसुडीह थाना के खास महल स्थित बाहागढ़ा बस्ती कि महिलाएं इन दिनों दहशत में हैं. दहशत का मुख्य कारण भू माफिया है. वैसे भू-माफिया वैसी महिलाओं को अपना शिकार बना रही है जो विधवा हैं यानी जिनके पति नहीं रहे. ऐसी महिलओं के घर को भू माफिया हड़प रहे हैं. इस गंभीर मामले को लेकर भाजपा नेत्री बाड़ी मुर्मू मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंची और उपायुक्त से मुलाकात कर भूमाफिया पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

    पत्र में लिखा भू माफियाओं के नाम

     उपायुक्त को जो पत्र सौंपा गया है, उसमें भू माफियाओं के नाम अंकित हैं. बता दें कि जिन महिलाओं के खिलाफ भू माफिया ने कदम उठाया है, वे असहाय हैं और दिहाड़ी मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रही हैं. जैसे तैसे एक छोटा सा मकान बनाकर अपना सर छुपा रही हैं. लेकिन भू माफियाओं को यह भी रास नहीं आ रहा है. अब तो भूमाफिया इन विधवा महिलाओं को शिकार बना कर घर से बेघर कर घर को बेच रहे हैं. उधर भाजपा नेत्री बाड़ी  मुर्मू ने यह भी आरोप लगाई है कि इसमें जब आवाज बुलंद की थी इसके खिलाफ बस्ती के लोगों को भड़काने लगा.

    रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news