हजारीबाग (HAZARIBAGH) : जब पूरे देश में रामनवमी की पूजा संपन्न होती है तो हजारीबाग की रामनवमी पूजा अपने शबाब पर होती है. रामनवमी के तीसरे दिन भी आज शहर के मुख्य मार्गों पर 50 से अधिक झांकियां भ्रमण कर रही हैं. भीषण गर्मी के बाद भी युवाओं का जोश कम होता नहीं दिख रहा है. झांकियों का भ्रमण देर रात तक चलेगा. इस दौरान युवाओं में काफी जोश देखा जा रहा है और पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र का चालन कर रहे हैं. इतना ही नहीं डीजे और ड्रम पर भी जमकर थिरकते नजर आ रहे हैं.
चप्पे चप्पे पर तैनात पुलिस बल
राम नवमी महापर्व में किसी प्रकार की खलल पैदा ना हो, इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर रखा है. जिले के एसपी मनोज रतन चौथे और उपायुक्त नैंसी सहाय ने मस्जिद रोड स्थित बने मंच पर खुद ही कमान संभाल रखा है और रामनवमी जुलूस पर पूरी पैनी नजर बनाए हुए हैं.
होली के बाद के मंगलवार से शुरू होती तैयारी
हजारीबाग में 3 दिनों तक रामनवमी का जश्न मनाया जाता है जिसकी तैयारी होली के बाद पड़ने वाले पहले मंगलवार से शुरू हो जाती है. भीषण गर्मी के बावजूद भी ना तो क्लब के युवाओं की जोश में कमी देखी जा रही है और ना ही राम भक्तों भक्तों श्रद्धालुओं की, क्योंकि शहर के विभिन्न स्थानों पर काफी संख्या में महिला पुरुष और बच्चे अब भी रामनवमी की झांकी देखने के लिए लगातार आ रहे हैं.
रिपोर्ट : राकेश कुमार, हजारीबाग
Thenewspost - Jharkhand
4+

