तापमान 40 पार : दोपहर की लू झेलने को विवश है धनबाद के स्कूली बच्चे

    तापमान 40 पार :  दोपहर की लू झेलने को विवश है धनबाद के स्कूली बच्चे

    धनबाद (DHANBAD) : कोयलांचल में आसमान से आग बरस रही है. सूरज तप रहा है. धरती जल रही है. सोमवार को धनबाद का तापमान 40 डिग्री से भी ऊपर है. आगे और बढ़ने की आशंका है. धरती तप रही है, लगातार लू चल रहा है, फिर भी यहां के स्कूल के समय- सारणी में कोई बदलाव नहीं किया गया है. जानकारी के मुताबिक सरकारी स्कूलों का समय 7: 00 सुबह दोपहर 1:00 बजे तक है ,जबकि प्राइवेट स्कूलों में अलग-अलग समय है. धनबाद सी एम आर आई डिनोबिली का समय सुबह 6:55 से 12:00 बजे तक है. यानी ठीक दोपहर में बच्चे स्कूल से निकलते हैं.  

    बच्चे भी चाहते हैं कि समय में थोड़ी कटौती हो

    बच्चे भी चाहते हैं कि समय में थोड़ी कटौती हो और उन्हें कम से कम 10:30 बजे तक छुट्टी मिल जाए तो बेहतर होगा. अभिभावक भी चाहते हैं कि कम से कम छुट्टी का समय 10:30 बजे तक होना चाहिए. लगातार शिकायतें मिल रही है कि बच्चे घर में बीमार पड़ रहे हैं, कहीं-कहीं तो गर्मी की वजह से स्कूल में ही बेहोश हो जा रहे हैं बावजूद समय में परिवर्तन नहीं किया जा रहा है. जिला प्रशासन ने भी अभी कोई निर्देश जारी नहीं किया है. वैसे ,गर्मी को देखते हुए आज से धनबाद के कोर्ट मॉर्निंग हो गए हैं लेकिन स्कूलों के समय में कोई परिवर्तन नहीं हुआ. डि नोबिली, धनबाद के प्राचार्य का कहना है कि उनके यहां जो अभी समय चल रहा है ,वह सही है. किसी अभिभावकों ने उन्हें समय में कटौती करने की अपील नहीं की है. न ही किसी ने बच्चे के बीमार पड़ने की शिकायत की है, वैसे सरकार का जो भी या प्रशासन का जो भी निर्देश आएगा, स्कूल प्रबंधन उसका पालन करेगा. 

     

     

     

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news