ट्रेन की चपेट में आने से महिला का कटा हाथ और पैर ,अस्पताल में भर्ती 

     ट्रेन की चपेट में आने से महिला का कटा हाथ और पैर ,अस्पताल में भर्ती 

    धनबाद (DHANBAD) : सोमवार की सुबह निरसा थाना के  बिरसिंहपुर गांव के समीप एमपीएल के लिए जा रही रेलवे लाइन पोल संख्या MPL 05/12 एव पोल संख्या MPL 05/13 के बीच एक बड़ा हादसा हो गया. रेल की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई.  महिला का एक पैर और एक हाथ ट्रेन की चपेट में आने से कट गया, जिस कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. 

    मानसिक संतुलन ठीक नहीं था
     
    महिला का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था. वह  भिक्षा मांगकर अपना जीवन यापन करती थी.  सोमवार की  सुबह जब आसपास के कुछ लोग रेलवे लाइन की तरफ घूम रहे थे,  तब उनकी नजर रेलवे लाइन पर मूर्छित अवस्था में पड़ी महिला पर गई. लोगों ने तुरंत इसकी सूचना 108 पर दी.  सूचना मिलते ही 108 की एम्बुलेंस आकर महिला को उठाकर बेहतर इलाज के लिए धनबाद ले गई.  महिला की सांसें चल रही थी. एमपीएल के अंतर्गत चलने वाली रैक से दुर्घटना का यह पहला मामला बताया जा रहा है. 

    रिपोर्ट : शाम्भवी सिंह ,धनबाद 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news