विधायक ने बिजली विभाग को दी नसीहत, बिल के लिए ग्रामीणों को बेवजह नहीं करें परेशान

    विधायक ने बिजली विभाग को दी नसीहत, बिल के लिए ग्रामीणों को बेवजह नहीं करें परेशान

    पलामू (PALAMU) :  हुसैनाबाद प्रखंड कार्यालय के समीप बनाए गए विद्युत सब स्टेशन से हुसैनाबाद शहर के लोगों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति होगी, वहीं गांव में लोड शेडिंग की समस्या से उपभोक्ताओं को निजात मिल जायेगी.  ये बातें सोवार को  हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के पांचवे विद्युत सब स्टेशन का शुभारंभ के मौके पर  विधायक कमलेश कुमार सिंह ने कही.  

    इंजीनियर को दी नसीहत

    इस मौके पर विधायक ने  बिजली विभाग के अधिकारियों को नसीहत भी दे डाली. कहा कि वे गांव के लोगों को अनावश्यक परेशान नहीं करें. बिजली बिल बकाया या अन्य किसी तरह की समस्या होने पर उन्हें समझाएं नोटिस दें.  अचानक दंड लगाने व प्राथमिकी दर्ज कराने से बचें.  उन्होंने कहा कि बिल के भुगतान में किसी गांव में समस्या है तो बताएं. ग्रामीणों को समझा कर भुगतान कराया जायेगा.

    ये रहे मौजूद

    मौके पर इंटक के प्रदेश महासचिव विनय कुमार सिंह उर्फ बीनू सिंह, विधायक प्रतिनिधि अजीत सिंह, मनान खान, विद्युत विभाग के सहायक अभियंता संजय कुमार, कनीय अभियंता प्रदीप कुमार, पार्टी के जिला प्रवक्ता योगेंद्र कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, रौनक सिंह, जिशान हसन के अलावा बड़ी संख्या में लोग शामिल थे.    



    Related News