जमशेदपुर मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए जमशेदपुर के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

    जमशेदपुर मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए जमशेदपुर के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

    अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज पेपर, तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें. सोमवार, दिनांक 11 April  2022 को जमशेदपुर  के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार हैं -

    नगर भ्रमण पर निकला अखाड़ा, दिखाए करतब : रामनवमी के अवसर पर विभिन्न अखाड़ा समितियों की ओर से कार्यक्रमों का आयोजन हुआ.समितियों ने अपने अपने क्षेत्र में नगर भ्रमण कर झंडा को अखाड़ा में स्थापित किया.युवाओं ने हैरतअंगेज़ करतब दिखाए.झाकियां आकर्षण का केन्द्र रहीं.   (प्रभात खबर)

    झामुमो पंचायत अध्यक्ष से 40 हजार व मोबाइल की लूट, गोली मारने का प्रयास :  कमलपुर के बांगुड़दा निवासी सह झामुमो पंचायत अध्यक्ष मंटू महतो पर अपराधियों ने गोली चलाई मगर मिस फायर होने से गोली नहीं लगी.गोली नहीं लगने पर अपराधियों ने मंटू महतो की पिटाई कर 40हजार और मोबाइल लूट लिए और फरार हो गए.मंटू महतो को एमजीएम में दाखिल कराया गया है.घटना की सूचना पर विधायक मंगल कालिंदी मंटू महतो को  देखने पहुंचे. (प्रभात खबर)

    रामनवमी का पताका तार से सटा, एक की मौत, 5 झुलसे : एन एच -33पर एमजीएम थाना क्षेत्र के मुखियाडांगा की कृष्णापुरी बस्ती में रामनवमी का झंडा बांधने के दौरान 1.32लाख वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आकर अंकित नाम के यु्वक की मौत हो गई.वहीं इस हादसे में पांच लोग झुलस गए जिनको एमजीएम में दाखिल कराया गया. (हिंदुस्तान)

    रामनवमी जुलूस आज, सुरक्षा के कड़े प्रबंध, आज दिन के 12 बजे से मंगलवार सुबह 6 बजे तक भारी वाहनों का परिचालन बंद रहेगा : शहर में सोमवार को रामनवमी का विसर्जन झंडा जुलूस निकलेगा.पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं.दिन के 12बजे से अगले दिन की सुबह 6बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा.वहीं दिन के 12बजे से रात के 10बजे तक  गोलमुरी चौक,आरडी टाटा गोलचक्कर, टैक्सी स्टैंड, वसंत टाकिज,सागर होटल, किताब लाइन, पुराना कोर्ट, स्वर्णरेखा मार्ग में वाहनों का परिचालन पूरी तरह बाधित रहेगा. (उदितवाणी)

    10.68 लाख मतदाता चुनेंगे 2748 वार्ड सदस्य, गांव की सरकार चुनने में सहयोग करेंगे दस हजार कर्मचारी : उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी विजया जाधव ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी कि जिले में चार चरणों में चुनाव होंगे.मतदान की तिथि  14मई, 19मई, 24मई और 27मई निर्धारित है.इन चार चरणों की मतगणना 17 मई, 22मई और 31मई को होगी.जिले में सफलतापूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए दस हजार कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी.9 अप्रैल से आचार संहिता लागू होने से नई योजनाओं का शिलान्यास या शुभारंभ नहीं होगा. (चमकता आईना)

    कोलकाता की लड़की से यौन शोषण में टाटा का युवक गिरफ्तार : कोलकाता पुलिस ने जमशेदपुर के धतकीडीह में छापेमारी कर एक युवक शारिक हमीद  को गिरफ्तार किया है. .कोलकाता की एक युवती ने बड़ी बाज़ार थाने में युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी.प्राथमिकी में युवती द्वारा युवक पर इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया गया है. (न्यू इस्पात मेल)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news