पलामू मॉर्निंग अपडेट : एक नजर में पढ़िए पलामू के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

    पलामू मॉर्निंग अपडेट : एक नजर में पढ़िए पलामू के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

    अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज़पेपर तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें सोमवार दिनांक 11 अप्रैल को पलामू के कुछ प्रमुख अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस -

    मसीही विश्वासियों ने मनाया खजूर पर्व : ईसाई समुदाय का पवित्र त्योहार खजूर पर्व रविवार को हर्षोल्लास से मनाया गया. इस अवसर पर पलामू जिले के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में स्थित चर्चा में विशेष प्रार्थना सभा हुई. मसीही विश्वासियों ने श्रद्धा व उत्साह के साथ इसमें भाग लिया. येरूसलेम में यीशु ख्रीस्त के प्रवेश विजय यात्रा की याद में यह त्योहार मनाया गया. (प्रभात ख़बर)

    एक चापाकल के भरोसे मुस्लिम बस्ती के सैकड़ों लोग - महुआडांड़, लातेहार: प्रखंड की अमवाटोली पंचायत स्थित मुस्लिम बस्ती के ग्रामीण इन दिनों भीषण पेयजल संकट से जूझ रहे हैं. इस बस्ती में 150 घर हैं, जिसकी आबादी लगभग एक हजार के आसपास है. घनी आबादी वाले इस बस्ती में एकमात्र चापाकल है. इस चापाकल में वर्ष 2018 में सोलर आधारित जलमीनार 14वीं वित्त आयोग योजना की राशि से लगायी गयी थी. (प्रभात ख़बर)

    घर में लगी आग, बाइक सहित 45 हजार नगद जला : पाटन प्रखंड के ग्राम गमहेथा के वाजुदीन अंसारी, रेयाज अंसारी, तौहीद अंसारी, असीमा अंसारी, मोंतजीर अंसारी के घरों में आग लग गयी. इस घटना में घर में रखे 45 हजार रुपये सहित ग्लैमर बाइक (जेएच 03 कयू 1685) सहित कई कीमती सामान जलकर राख हो गये. हालांकि आग बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन उसमें सफलता नहीं मिली. (हिंदुस्तान)

    स्कूटी को बनाया रथ – डालटनगंज : स्टेशन रोड निवासी टिकू कुमार ने अपने स्कूटी को ही राम रथ बना कर हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित कर पूरे शहर का भ्रमण किया. (प्रभात ख़बर)

    हर जुबां पर एक ही नाम, जयश्री राम : विश्रामपुर और रोल के दर्जनों गांव से रामनवमी का जुलूस निकाला गया. जुलूस में राम भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा. पूजा अर्चना के बाद रामनवमी के जुलूस महाबीर चौक से शुरू हुआ और ओवरब्रिज होते हुए थाना चौक, रेलवे स्टेशन चौक, बाबा योगिवीर देवस्थ, बी मोड़, डंडिला खुर्द, एबीसीआईएल मेन गेट होते हुए रेहला शुक्र बाज़ार पहुँचा. जहां जय श्रीराम के नारों के बीच जुलूस का समापन हुआ. जुलूस में शामिल हर व्यक्ति के जुबां पर एक ही नाम था 'जय श्रीराम'. (दैनिक जागरण)

    रिपोर्ट : अमन प्रताप सिंह, पलामू


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news